अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा ( रजि.) भारत, लखनऊ ,जिला इकाई कार्यकारणी का गठन।
लखनऊ ( अशोक असवाल) अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा एक राष्ट्रीय सामाजिक सांस्कृतिक धार्मिक संगठन है जो कि विगत 18 वर्षो से विभिन्न प्रदेशो में निरंतर कार्य कर रही है, जिसकी लखनऊ मंडल में एक बैठक महासभा के कार्यालय विशाल खंड डिगडिगा में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भवान सिंह रावत के अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें जिला इकाई की कमेटी का गठन किया गया.

इस अवसर पर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष हेमवंत सिंह गड़िया, राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष राधा बिष्ट, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक असवाल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अंजली बोनाल, संगीता रावत,राष्ट्रीय कार्यालय सचिव पूरन सिंह बिष्ट, प्रदेश सयोजक बच्ची सिंह डोलिया, प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सिंह बिष्ट, सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहें.. बैठक में सर्वसहमति से जिला इकाई के पदाधिकारियों का चयन किया गया जिसमें
संयोजक: युवराज सिंह परिहार
अध्यक्ष :नारायण जोशी
उपाध्यक्ष :महेन्द्र सिंह रावत, जगदीश बुटोला, महेंद्र सिंह राणा, बृजमोहन नेगी
महासचिव :जयबीर सिंह बिष्ट
कोषाध्यक्ष: राजेंद्र सिंह बिष्ट
सह कोषाध्यक्ष: केशव बिटालू
संगठन सचिव :नारायण रावत
मीडिया प्रभारी: गोपाल सिंह बम
प्रचार सचिव :पंकज राणा
कार्यालय सचिव: महावीर खन्तवाल
कार्यकारिणी सदस्य: वीरेंद्र मेहता
को बनाया गया.. सभी पदाधिकारीयों को राष्ट्रीय अध्यक्ष भवान सिंह रावत, प्रदेश सयोंजक बच्चे सिंह डोलिया,प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने माल्यार्पण किया..
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि लखनऊ राज्य इकाई फरवरी माह में गठित की जायेगी..
बैठक में हीरा सिंह बिष्ट,सुरेंद्र सिंह बिष्ट, हरपाल सिंह गड़िया, मोहन सिंह बिष्ट, गिरीश जोशी,गोकुल उप्रेती, सुरेंद्र सिंह बोरा, प्रदीप सिंह बिष्ट सहित कई लोग उपस्थित रहें..
इस अवसर पर तहरी भोज का आयोजन भी किया गया..
