♦️*उत्तराखण्ड एसटीएफ की विद्युत तार चोरी तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही भारी मात्रा में विद्युत तार , 02 वाहन व अन्य सामग्री की बरामदगी*
♦️*जनपद उधमसिंहनगर के काशीपुर, कुण्डा क्षेत्र मैं स्वर्गीय दीनदयाल योजना के अंतर्गत कई किलोमीटर तक बिछाई गई विद्युत केवल को काटकर चोरी करने वाले गैंग का नेटवर्क ध्वस्त*
♦️*भारी मात्रा में विद्युत तार व तार चोरी तस्करी में प्रयुक्त 02 वाहनों के साथ 02 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार।*
♦️*दो राज्यो (उत्तराखण्ड-उत्तर प्रदेश) में सक्रिय गैंग का नेटवर्क ध्वस्त।*
♦️*गिरफ्तार अभियुक्तों में से अभियुक्त आफताब पूर्व में भी चोरी, डकैती और लूट में जेल जा चुका है।*
♦️ *बरामद विद्युत तार की कीमत करीब 50 लाख रूपये।*
उधमसिंह नगर : उत्तराखण्ड के देवभूमि उत्तराखण्ड को अपराध मुक्त बनाये रखने के मिशन के अन्तर्गत पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड श्री दीपम सेठ द्वारा दिये गये निर्देशो के क्रम में चलाये जा रहे आप्रेशन प्रहार अभियान के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एस.टी.एफ. अजय सिंह द्वारा सभी एसटीएफ टीमो को संगठित गैंग/गैगस्टर, पेशेवर अपराधियों/असमाजिक तत्वो आदि के सम्बन्ध में इनपुट विकसित कर कार्यवाही के निर्देश दिये गये थे।
इस क्रम में उत्तराखण्ड एसटीएफ की कुमाऊँ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि रुद्रपुर थाना क्षेत्र की धरमपुर में एक व्यक्ति गुरमा ट्रेनिंग कंपनी नाम से अपनी फर्म चला रहा है जिसका गोदाम धर्मपुर में है, फर्म की आड़ में काशीपुर और कुंडा क्षेत्र से भारी मात्रा में एचसी विद्युत केबिल चोरी कर गोदाम में छुपाकर रखे हुए हैं ,सूचना पर एसटीएफ टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना कुंडा /थाना काशीपुर की पुलिस टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए धरमपुर क्षेत्र में गुरमा ट्रेनिंग कंपनी के गोदाम में छापेमारी की गई।
छापेमारी में गोदाम के अंदर से भारी मात्रा में काशीपुर कुण्डा क्षेत्र से चोरी हुए, विद्युत के बिलों के साथ दो अभियुक्तों आफताब अली व जिशान को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध थाना कुण्डा में मु0अ0सं0 100/2026, धारा 303,324(3) बी0एन0एस0,व थाना काशीपुर में मु0अ0स0 131/2026 धारा 303,324(3) बी0एन0एस0 का अभियोग पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त गिरप्तार अभियुक्त पिछले दो माह से काशीपुर कुण्डा क्षेत्र जशपुर, महुआ खेड़ा में रात्रि के समय अपने साथियों के साथ स्कार्पियो गाड़ी से रैकी करते हैं तथा विद्युत केबिलों को काटकर पिकअप गाड़ी में भरकर रात्रि में ही गोदाम पर लेकर आते हैं, अब तक इन लोगों ने करीब दस टन एचसी केबल की चोरी करना तथा केबिल के तार को छिलवाकर उसमें से कॉपर ऐल्युमिनियम वायर को निकालकर उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद, बरेली में जाकर बेचा जाना प्रकाश में आया है।
इस तारों को बेचकर जो पैसा मिलता था उसे ये आपस में बांट लेते थे । एसटीएफ द्वारा दी गयी दबिश के दौरान उक्त गोदाम में भारी मात्रा में एचसी केबल केबिल काटने के उपकरण, व घटना में प्रयुक्त 02 वाहन बरामद हुए है।
गिरफ्तार अभियुक्त आफताब पूर्व में भी चोरी, डकैती और लूट के अपराधों में जेल जा चुका है । गिरफ्तार अभियुक्तों से प्राप्त सभी इनपुट पर कार्यवाही की जा रही है।
*अभियुक्तगण -*
1.आफताब अली पुत्र स्वर्गीय मुहम्मद अली निवासी विवेकनगर ट्रांजिटकैम्प, थाना ट्रांजिट कैम्प, हाल निवासी 15 एकड़ नियर जोशी, किराना स्टोर, धर्मपुर कॉलोनी, रुद्रपुर, जनपद उधमसिंह नगर। उम्र 43 वर्ष।
2.जीशान पुत्र नसीर अहमद निवासी मस्जिदवाली गली भदईपुरा थाना रुद्रपुर जनपद उधमसिंह नगर। उम्र 22 वर्ष।
*बरामद सामान-*
1-45 कुन्तल विद्युत् तार
2- बड़ी कैंची-01
3- बिजली के तार काटने वाले छोटे बड़े कटर-09
4- हेक्सा बलेट बड़ी-02
5 हेक्सा ब्लेड से बने चाकू-08
6- छोटी हेक्सा ब्लेड से बने नोकदार औजार-09
7-वाहन पिकप संख्या UP25ET 3005
8-वाहन स्कॉर्पियो संख्या UK18D 4683
*एसटीएफ टीम -*
1. निरीक्षक विकास कुमार
2. उ0नि0 विपिन चंद्र जोशी
3. उ0नि0 के0जी मुठपाल
4. हे0का0 महेन्द्र गिरी
5. हे0का0 किशोर कुमार
6. हे0का रविन्द्र सिंह
7. आरक्षी जितेन्द्र कुमार
8. कृष्ण चन्द्र शर्मा [ सर्विलांस]
*कोतवाली कुण्डा/ काशीपुर पुलिस टीम*
1- उ0नि0 मनोज सिंह धोनी।
2- अपर उ0 नि0 रवीश राम।
3- आरक्षी राजीव कुमार
4- आरक्षी राजेश भट्ट
5- आरक्षी जगदीश पपने
6- आरक्षी मुकेश कुमार
