देहरादून। अंतर-सदनीय जूनियर व सीनियर बालिका टेबल टेनिस प्रतियोगिता के जूनियर व सीनियर वर्ग में मंदाकिनी हाउस ने जीत दर्ज कर चैम्पियनशिप पर कब्जा किया।
यहां न्यू रोड स्थित द हैरिटेज स्कूल में जूनियर और सीनियर दोनों वर्गों का फाइनल मैच शिवालिक हाउस और मंदाकिनी हाउस के बीच खेला गया। इस अवसर पर जूनियर वर्ग में, मंदाकिनी हाउस ने शिवालिक हाउस को एकतरफा मुकाबले में 3-1 के सेट स्कोर से हराकर फाइनल मैच जीत लिया।
वहीं सीनियर वर्ग का फाइनल मैच शिवालिक हाउस एवं मंदाकिनी हाउस के बीच खेला गया और शुरूआती दौर से ही दोनों तरफ के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का परिचय दिया और अंतिम समय में मंदाकिनी हाउस ने 3-2 के सेट स्कोर से मैच जीत कर खिताब अपने नाम कर लिया।
इस अवसर पर विजेता व उप विजेता खिलाड़ियों को स्कूल की वरिष्ठ शिक्षिकाओं ने प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। इस अवसर पर प्रधानाचार्या डॉ. अंजू त्यागी व अन्य खेल प्रेमियों ने मैच आनंद लिया। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन चौधरी अवधेश कुमार, निदेशक विक्रांत चौधरी, काउंसलर चारू चौधरी, प्रधानाचार्य डाक्टर अंजू त्यागी, जूनियर काउंसलर सारिका जैन आदि उपस्थित रहे।
