Oplus_131072
इलेक्टानिकी सेवा एवं प्रशिक्षण केन्द्र रामनगर में ग्रामोद्योग समन्वय वर्टीकलों का जागरूकता शिविर आयोजित
रामनगर (नैनीताल), 27 सितम्बर 2025
राज्य कार्यालय खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (भारत सरकार), देहरादून के तत्वावधान में शनिवार को इलेक्टानिकी सेवा एवं प्रशिक्षण केन्द्र, कानिया, रामनगर में ग्रामोद्योग समन्वय वर्टीकलों का जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।

शिविर की अध्यक्षता प्रमुख निदेशक श्री दिनेश चन्द्र ने की। इस अवसर पर लगभग 150 प्रशिक्षणार्थियों, फैकल्टी एवं अन्य आगंतुकों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में प्रतिभागियों को ग्रामोद्योग समन्वय वर्टीकलों की विस्तृत जानकारी दी गई। इसमें कुम्भकारी सशक्तिकरण के तहत इलेक्ट्रिक चाक, रसायन एवं बहुलक उद्योग के अंतर्गत लेदर रिपेयरिंग टूल किट एवं निर्माण मशीन, हाथ कागज एवं रेशा उद्योग के अंतर्गत प्लेट-दौना निर्माण मशीनें, फल प्रसंस्करण के लिए पलपिंग एवं जूसर मशीन, मसाला एवं पॉपकॉर्न मशीन, सवा वर्टिकल के अंतर्गत मोबाइल रिपेयरिंग, प्लम्बरिंग तथा सिलाई मशीन टूल किट आदि योजनाओं के बारे में बताया गया।
उपकरण वितरण योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति/जनजाति के अभ्यर्थियों से केवल 10 प्रतिशत, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं सामान्य वर्ग से 20 प्रतिशत राशि ली जाती है, जबकि बीपीएल श्रेणी को उपकरण निःशुल्क प्रदान किए जाते हैं। शेष 80 से 90 प्रतिशत लागत का वहन विभाग द्वारा अनुदान के रूप में किया जाता है।
शिविर में पीएमईजीपी योजना की जानकारी भी दी गई, जिसके अंतर्गत सेवा क्षेत्र में 20 लाख व निर्माण क्षेत्र में 50 लाख रुपये तक ऋण प्राप्त कर उद्यम स्थापित किया जा सकता है। इसमें 5 से 10 प्रतिशत अंशदान तथा 15 से 35 प्रतिशत तक मार्जिन मनी (अनुदान) उपलब्ध है।
इस अवसर पर केवीआईसी से सहायक निदेशक श्री राकेश कुमार एवं श्री जे.एस. मलिक, जिला उद्योग केंद्र से सहायक प्रबंधक श्री नईम अहमद, पंजाब नेशनल बैंक से श्री जतिन जोशी तथा प्रशिक्षण केन्द्र की फैकल्टी श्री नयनज्योति तालुकदार, श्री कार्तिक एस.एन., श्री सुमित बौडाई सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान स्वदेशी उत्पादों को अपनाने, स्वरोजगार को बढ़ावा देने तथा भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया गया। साथ ही खादी महोत्सव व सेवा पर्व के अंतर्गत “हर घर स्वदेशी – घर-घर स्वदेशी” का आह्वान किया गया
